छत्तीसगढ़ : धान खरीदी केंद्र में टोकन लेने की होड़ में मची भगदड़, कई किसान हुए जख्मी

रायपुर l पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र में प्रबधंक की जबरदस्त लापरवाही देखने को मिली। जहां एक साथ 4 गांव के लोगों को टोकन के लिए बुला लिया l छोटे से गेट के सामने सैंकड़ो किसान देर रात से ही जमा होना शुरू कर दिए थे। धान खरीदी को सिर्फ 2 दिन बचा है। ऐसे में खरीदी केन्द्र में टोकन के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई। सुबह केन्द्र का गेट खुलते ही भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाओं को चोट आई है।

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस की टीम पहुंची। सवाल ये है की चार गांवों के किसानों को एक साथ बुलाने वाले प्रबंधक ने कानून व्यवस्था संभालने के लिए महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों को पहले ही क्यूँ नहीं बुला लिया। इसके साथ ही सरकार के रणनीतिकारों और सलाहकारों को इस बात का ध्यान क्यूँ नहीं रहा की टोकन वितरण से लेकर धान खरीदी तक कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी का निर्वहन किस प्रकार से किया जाना चाहिए।


खंबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *