छत्तीसगढ़ : बदतर स्थिति में गोठान, गायों की हो रही है मौत

आरंग l रायपुर जिले के अंतर्गत आरंग में स्थित गोठान में पिछले कई दिनों से गोवंश अव्यस्था के चलते बीमार हो रही हैं और लगातार गायों की मौत हो रही है। आरंग नगर के गोसेवकों ने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों ये बात बताई है लेकिन उनके तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। कई बार तो नगर के ही गोसेवकों ने गोठान में गोवंश का इलाज कराया है। वही पशु चिकित्सा अधिकारी विभाग को निवेदन कर एक दिवसीय शिविर भी लगाया गया था। लेकिन अब गोठान की स्थिति बद से भी बदतर हो गई है। जिसके बाद आरंग नगर के गौ सेवकों ने अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर को आवेदन लिखकर गोठान के स्थिति पर संज्ञान करने को कहां है। अगर गोठान की स्थिति नही सुधार पा रहे तो गौठान से गोवंशो को आजाद करने का भी निवेदन किया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *