उत्तराखंड : SSP ने इस जिले में एक साथ किए कई तबादले, देखें लिस्ट

रुद्रपुर l चुनाव से पहले ट्रांसफर का दौर लगातार चल रहा है। पुलिस में लगातार प्रदेशभर में सभी जिलों के कप्तान निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले में करने में जुटी है। ऊधमसिंह नगर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दो इंस्पेक्टर समेत 14 उपनिरीक्षकों के तबादले किये हैं।

1. निरीक्षक रमेश तनवार को प्रभारी निरीक्षक बाजपुर से एसआईटी पुलिस कार्यालय रुद्रपुर तैनात किया गया है।
2. निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बाजपुर बनाया गया है।
3. उप निरीक्षक अरविंद चौधरी थानाध्यक्ष कुंडा से एसआईटी पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात किया गया है।
4. उप निरीक्षक प्रदीप नेगी पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष कुंडा बनाया गया है।
5. उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा शिकायत प्रकोष्ठ से साइबर सेल में तैनात किया गया।
6. उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता भेजा गया है।
7. उप निरीक्षक जूली राणा महिला प्रकोष्ठ से थाना ट्रांजिट कैंप में तैनात किया गया है।
8. उप निरीक्षक शंकर सिंह रावत थाना झनकैया एसएसआई किच्छा बनाया गया है।
9. उप निरीक्षक अशोक कुमार कांडपाल साइबर सेल से थाना काशीपुर।
10. उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता एसओजी से थाना दिनेशपुर।
11. उप निरीक्षक मनोहर चंद चौकी प्रभारी गड़ीनेगी से प्रभारी चौकी मंडी।
12. उप निरीक्षक हरविंदर सिंह प्रभारी चौकी मंडी से प्रभारी चौकी पैगा।
13. उप निरीक्षक मनोज देव थाना आईटीआई से थाना झनकैया।
14. उप निरीक्षक अमित कुमार शर्मा प्रभारी चौकी पेगा से प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी।
15. उप निरीक्षक सोनिका सत्यवती जोशी थाना कुंडा से थाना सितारगंज।
16. उप निरीक्षक उर्मिला पांडे सितारगंज से थाना कुंडा तबादला किया गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *