जैश के रडार पर हैं RSS मुख्यालय समेत कई संवेदनशील ठिकाने, बढाई गई सुरक्षा

मुंबई l नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म्द के रडार पर हैं. उन्होंने बताया कि जैश ने नागपुर के संवेदनशील ठिकानों की रैकी की है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक यह जानकारी मिलने के बाद सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा में इजाफा किया गया है. वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिसमें संघ का मुख्यालय भी शामिल है. हर तरफ पुलिस चौकसी बरत रही है.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरएसएस मुख्यालय परिसर और उसके आस-पास फोटोग्राफी और ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है. इसी तरह से अहम ठिकानों को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है. अमितेश कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने करीब दो-तीन महीने पहले नागपुर में रैकी की थी. इसके बारे में अधिकारियों को बाद में पता चला. लेकिन फिर भी नागपुर पुलिस के अधिकारियों ने ज़रूरी कदम नहीं उठाए थे.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *