गर्लफ्रेंड के साथ होटल में था पति और तभी पहुंच गई पत्नी, फिर…

मुजफ्फरपुर l बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल पहुंचा. इस बात की जानकारी शख्स कि पत्नी को लग गई. फिर क्या महिला भी पीछे से होटल पहुंच गई और हंगामा करने लगी. आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई और होटल कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया. बताया जा रहा है कि मामले को बढ़ता देख शख्स मोटरसाइकिल छोड़कर चुपचाप ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गया.

पति गर्लफ्रेंड को लेकर होटल पहुंचा पीछे से पहुंच गई पत्नी

पुलिस ने महिला को समझा बुझा कर घर भेज दिया है और लिखित में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही. महिला मिठनपुरा इलाके की रहने वाली है. शादी के बाद भी उनके पति के कई लड़कियों के साथ संबंध है. इसके कारण महिला को अपने पति पर संदेह था. पति की गतिविधि पर वह नजर रख रही थी.

हंगामा होते देख होटल कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया

पीड़िता का कहना है कि उसका पति देसी शराब का काम करता है और गांजा बेचता है. उसके कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध है. जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता है. महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे फोन कर कहा कि उसे एक अच्छी लड़की मिल गई है. आकर इस होटल में देख लो और वो अपने छोटे बच्चे के साथ वहां पहुंच गई.

पुलिस ने महिला से लिखित में शिकायत दर्ज करने को कहा

वहीं इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा है. महिला को लिखित में शिकायत देने के लिए कहा गया. लेकिन उसने अब तक लिखित में कोई भी आवेदन नहीं दिया. महिला का कहना है कि जरूरत होने पर शिकायत देगी और यह बोलकर चली गई. लिखित में शिकायत आने पर इस पर कार्रवाई की जाएगी.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *