फर्जी आईडी से पति कर रहा था पत्नी की अश्लील फोटो को ऑनलाइन शेयर, गिरफ्तार

भोपाल l मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर पुलिस ने एक शख्स को महिला की तस्वीरों को एडिटकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई नहीं बल्कि पीड़ित महिला का पति ही निकला. जो नाम बदलकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था.

पत्नी की फोटो एडिटकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था पति

इस मामले पर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि टिमरनी थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई युवक उसकी तस्वीरों को एडिटकर अश्लील तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाई और आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी फिरोज ने बताया कि उसने सोनू सिंह नाम से फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर की थी.

फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर की

आरोपी युवक सिराली निवासी फिरोज खान शिकायतकर्ता महिला का पति है. महिला का अपने पति फिरोज से पारिवारिक विवाद चल रहा था. जिसके चलते महिला मायके में रह रही है. पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस घटना के आरोपी के पकड़ने जाने के बाद हर कोई हैरान रह गया. साइबर सेल ने सावधानी के साथ इस मामले की जांच की और सर्विलांस और आईपी एडरस की मदद से आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *