मुस्लिम नाम से फेसबुक अकाउंट बना हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलता था बैंक कर्मचारी, गिरफ्तार

नई दिल्ली l सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा होता है जब यह पाया जाता है कि जिस नाम से अकाउंट चल रहा है असल में उसको चलाने वाला कोई और है। यह घटना चर्चित हस्तियों के नाम से भी सामने आती है और कई बार किसी काल्पनिक नाम के ही सहारे आरोपी फेसबुक या ट्विटर पर पोस्ट करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है जहां एक शख्स को फेसबुक पर जहर फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, कर्नाटक के बागलकोट में पुलिस ने मुस्लिम के नाम पर बनाए गए एक फेसबुक अकाउंट के माध्यम से हिंदुओं के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने नफरत फैलाने पोस्ट करने के आरोप में एक निजी बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है गया।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्तक अली के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसने फेसबुक पोस्ट में हिंदुओं को भड़काने वाले पोस्ट डाले। उसने बताया कि उसका हिंदुओं के प्रति अधिक लगाव था और वह उन्हें एकजुट करने का प्रयास कर रहा था। इसके अलावा भी उससे कई पोस्ट को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *