दिल्ली निगम सदन में AAP और BJP नेताओं के बीच चले लात-घूंसे

नई दिल्ली l केजरीवाल ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिया था बयानमेरे लिए नहीं, बीजेपी के लिए फिल्म महत्वपूर्ण: केजरीवाल
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की आखिरी सदन की बैठक में बुधवार को आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच जमकर लात घूसे चले. सदन की बैठक में बीजेपी के पार्षद निंदा प्रस्ताव लाए थे कि विधानसभा में जिस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाया है, उस पर आम आदमी पार्टी के नेता और पार्षद माफी मांगे.

जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन नेता के पास पहुंच गए हंगामा करने लगे. इसी बीच सभी आम आदमी पार्टी के नेताओं और बीजेपी पार्षदों के बीच में जमकर हाथापाई हुई.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि कश्मीरी पंडितों को पुनर्वास की जरूरत है, न कि फिल्म की. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर राजनीति करने का आरोप लगाया. इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, कश्मीर में एक बड़ी त्रासदी हुई. 32 साल हो गए और इतने साल बाद सरकार कश्मीरी पंडितों से कहती है कि हमने आपके लिए फिल्म बनाई है.

पिछले हफ्ते ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स-फ्री करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा था. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म की कमाई को पंडितों के पुर्नवास में लगाना चाहिए और इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए, इसे कमाई का जरिया नहीं बनाना चाहिए.

दरअसल, केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कहा था, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से फिल्म को YouTube पर डालने के लिए कहें. फिल्म को टैक्स फ्री करने की क्या जरूरत है, इसे हर कोई फ्री में देख सकता है.

BJP के लिए महत्वपूर्ण है फिल्म

‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स-फ्री नहीं करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर सीएम केजरीवाल ने कहा, “मेरे लिए फिल्म महत्वपूर्ण नहीं है. यह भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है.”

पुनर्वास क्यों नहीं किया?

कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “आप किसी भी कश्मीरी पंडित से पूछें, वे पुनर्वास चाहते हैं. बीजेपी की सरकार पिछले 8 साल से सत्ता में है. उसने अभी तक कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास क्यों नहीं किया?

‘मैंने फिल्म नहीं देखी’

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक प्रोपेगेंडा फिल्म है, CM केजरीवाल ने कहा, “मैंने फिल्म नहीं देखी है. लेकिन मैं जो कह रहा हूं वह यह है कि कश्मीरी पंडितों को पुनर्वास की जरूरत है, फिल्म की नहीं.”

‘नौटंकी कर रही BJP’

दिल्ली विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बीजेपी नेताओं का मजाक उड़ाने वाले अपने पहले के बयान पर सफाई देते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं कश्मीरी पंडितों पर नहीं बल्कि बीजेपी पर हंस रहा था. बीजेपी नौटंकी कर रही है. उनके ऊपर से नीचे तक के नेता कार्यकर्ता समेत पूरी पार्टी फिल्म के पोस्टर चिपकाने में लगे हैं.

अरविंद केरीजवाल ने कहा, फिल्म के नाम पर कश्मीरी पंडितों के साथ राजनीति हो रही है. आज अगर हमारी केंद्र में सरकार होती, तो यकीन दिलाता हूं कि मैं फिल्म बनाने की जगह कश्मीरी पंडितों का हाथ पकड़कर उन्हें घर (कश्मीर) छोड़कर आता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *