प्यार में पागल प्रेमी ने खुद को आग लगाकर गर्लफ्रेंड को लगाया गले

कानपुर: यूपी में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ सामने आई है, जहां प्यार में पागल सिरफिरे मूक बधिर युवक ने प्रेमिका के घर में जाकर आग लगा ली. उसने अपनी मूक बधिर प्रेमिका को भी चपेट में ले लिया जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सोशल मीड‍िया के जर‍िए दोनों में पनपा प्‍यार
आपको बता दें कि कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास में रहने वाली मूक बधिर युवती इंस्टाग्राम के जरिए जयपुर के रहने वाले विजय के संपर्क में आ गई. विजय भी मूक बधिर है. दोनों की सोशल मीडिया के जरिए बात होने लगी. इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया.

पहले से शादीशुदा था प्रेमी
कुछ महीने पहले विजय युवती को घुमाने राजस्थान ले गया था. बाद में पता चला क‍ि विजय पहले से शादीशुदा है. इसके बाद भी वह युवती पर लगातार अपने साथ चलने के लिए दबाव बना रहा था. ऐसा नहीं करने पर वह उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहा था.

खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग
बुधवार सुबह विजय युवती के घर पहुंचा और उससे साथ चलने के लिए कहा. मना करने पर विजय ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिसके बाद उसने युवती को भी जकड़ लिया. इस वजह से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

जांच में जुटी पुल‍िस
इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. वह इस बारे में पता कर रही है क‍ि इस घटना के पीछे कहीं कोई गहरी साज‍िश तो नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *