रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राजनाथ सिंह और एस जयशंकर करेंगे US का दौरा, ये है मिशन

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसी महीने के 11 और 12 तारीख को अमेरिका का दौरा करेंगे. रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

ऐसे समय में हो रहा दौरा
रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है. जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. इस युद्ध में भारत ने खुले तौर पर किसी देश का पक्ष तो नहीं लिया है लेकिन अमेरिका यूक्रेन की मदद कर रहा है. यह दौरा 11 और 12 अप्रैल को होना है. फिलहाल भारत की विदेश नीति को सभी देश खुले तौर पर नहीं समझ पा रहे हैं.

इन मुद्दों पर होगी 2+2 वार्ता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जो 11 अप्रैल को वॉशिंगटन डीसी में होगी. भारत और अमेरिका के बीच की यह वार्ता दोनों पक्षों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए होगी. यह वार्ता रणनीतिक मार्गदर्शन, विदेश नीति, रक्षा से जुड़े मुद्दों पर होगी.

समकक्षों से होगी मुलाकात
दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर भारतीय विदेश मंत्री अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से अलग से मुलाकात करेंगे. तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लॉयड ऑस्टिन के साथ वार्ता करेंगे. अमेरिकी रक्षा सचिव की तरफ से कहा गया कि चौथे US-इंडिया 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए सचिव ब्लिंकन के साथ राजनाथ सिंह और डॉ जयशंकर का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं. इस वर्ष के मंत्रिस्तरीय में यूएस-भारत रक्षा सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा होगा क्योंकि हम एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *