उत्तराखंड : प्रतिष्ठित डॉक्टर से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी : हल्द्वानी के एक जाने-माने डॉक्टर से ₹3 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है । डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि 9 मई शाम को उसके फोन पर एक कॉल आया जहां बच्चे की आवाज में बात करते हुए एक व्यक्ति द्वारा 3 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है।

साथी आरोपी द्वारा फोन पर धमकी दी गई है कि अगर 3 करोड रुपए उसने नहीं दिया तो उसके बच्चे को उठा ले जाएगा। डॉक्टर पुलिस में तहरीर देते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि रंगदारी पूरी फिल्मी तरीके से मांगी गई है जिससे उनका पूरा परिवार डरा सहमा है । हल्द्वानी कोतवाली पुलिस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *