ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाने को सील करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देगा मुस्लिम पक्ष

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने को सील करने को लेकर वाराणसी सिविल कोर्ट के आदेश को मुस्लिम पक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देगा. दरअसल मस्जिद परिसर के सर्वे के बाद हिन्दू पक्ष ने वहां स्थित वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा करते हुए सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद कोर्ट ने उस स्थान को सील करने का आदेश दिया है.

सिविल कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष अब इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. वहां उनकी कोशिश इस फैसले पर स्टे लेने की होगी. वहीं सुप्रीम कोर्ट भी मंगलवार को ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *