पेंटिंग प्रतियोगिता में दुनियाभर में अव्वल रही नोएडा की बेटी, NASA भी हुआ दीवाना

नोएडा : नोएडा में रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा दीपशिखा जोकि अपनी पेंटिंग के लिए जानी जाती हैं। अब इनकी पेंटिंग नासा तक धूम मचा रही है। 12 वर्षीय छात्रा को पेंटिंग प्रतियोगिता में दुनियाभर में पहला स्थान प्राप्त मिला है। सेक्टर-30 स्थित डीपीएस स्कूल की कक्षा-8 की छात्रा दीपशिखा ने अपनी कलाकारी से नोएडा के साथ देश का नाम रोशन किया है। छात्रा ने नासा द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में दुनियाभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने ‘एक्सप्लोरिग द सोलर सिस्टम’ थीम पर पेंटिंग बनाई थी।

10 से 12 आयुवर्ग में दीपशिखा की पेंटिंग को सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। इस प्रतियोगिता में तीन आयुवर्गों में पांच विषयों के तहत दुनियाभर के 33 देशों से 700 कलाकारों ने अपनी एंट्री भेजी थीं। दीपशिखा नोएडा सेक्टर-75 में रहती हैं। उनके पिता देबू ज्योति डे ने बताया कि बेटी को बचपन से पेंटिंग करने का शौक है। छह वर्ष की उम्र में उन्होंने दीपशिखा के इस हुनर को पहचाना। उसने अपनी चित्रकला के माध्यम से अंतरिक्ष की सैर कर रही एक लड़की को कल्पना को उकेरा है।

दीपशिखा की यह पेटिंग तीन बार नासा की ओर से चुनी गई है। दीपशिखा को 10 से 12 आयुवर्ग में पहला स्थान मिला है। नासा ने पेंटिंग बनाने के लिए छात्रों को पांच विषय दिए गए थे। जिसमें अंतरिक्ष यात्री, रॉकेट, अंतरिक्ष यान, सौर मंडल की खोज और अंतरिक्ष में रहना व काम करना शामिल रहे। 2019 में नासा ने दीपशिखा की पेंटिंग को कैलेंडर का कवर पेज बनाया था। इस बार एक जिज्ञासु बच्चा पूरे सौर मंडल को कैसे देखना चाहता है, छात्रा ने उसी को तस्वीर में उकेर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *