केदारनाथ में लगा कचरे का अंबार, हिमालय की सेहत के लिए हैं खतरनाक

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पूरे शबाब पर है। कोरोना के चलते दो सालों तक बंद रही चार धाम यात्रा इस बार खुली है, लिहाजा इस बार श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ धामों में पहुंच रही है। लेकिन ये भीड़ पहाड़ों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

दरअसल न्यूज एजेंसी ANI ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि किस तरह से केदारनाथ जाने वाले मार्ग पर यात्रियों द्वारा फेंकी गई गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चारों धामों में कचरा प्रबंधन को लेकर बहस शुरु हो गई है। पर्यावरण प्रेमी जहां एक ओर इसे लेकर कचरा प्रबंधन की व्यापक योजना बनाए जाने की मांग कर रहें हैं वहीं ख्यातिप्राप्त लोग भी इस तस्वीर को हिमालय की सेहत के लिए नुकसानदायक बता रहें हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *