पुणे में एक आतंकी ATS के हत्थे चढ़ा, कश्मीर से हो रही थी टेरर फंडिंग

पुणे : एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मंगलवार को बड़े ऑपरेशन के बाद दापोडी इलाके से आतंकी संगठन से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है. एटीएस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का नाम जुनैद मोहम्मद है और वह बुलढाणा जिले के खामगांव शहर का रहने वाला है . जुनैद पुणे में कुछ रिश्तेदारों के साथ रह रहा था. उसने हाल में ही कश्मीर में एक आतंकवादी संगठन से पैसे हासिल किए थे. उसे मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया.

टेरर फंडिंग मामले की जांच कर ही एटीएस ने दावा किया कि जुनैद मोहम्मद कई सोशल मीडिया ग्रुप के जरिये जम्मू-कश्मीर में गजवते अल हिंद और विदेशों में लश्कर के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था. सोशल मीडिया और अन्य नेटवर्क में अपनी पहचान छिपाने के इरादे से उसने कई बार अपने मोबाइल फोन नंबर बदले थे. एटीएस को शक है कि वह पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के संपर्क में है.

जम्मू-कश्मीर का गजवते अल हिंद टेररिस्ट ग्रुप गजवते अल हिंद ने एक महीने पहले युवक के बैंक खाते में 10 हजार रुपये जमा कराए थे.युवक को पैसा क्यों भेजा गया? वह इस पैसे का क्या करने वाला था? यह अभी तक नहीं आया है, हालांकि, एटीएस का आरोप है कि फंडिंग आतंकी गतिविधियों के लिए थी. दोपहर में आरोपी को पुणे कोर्ट में पेश किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *