साथ में देखा तो हॉस्टल से निकाल देंगे, भारत-पाक मैच से पहले NIT में माहौल गरम

श्रीनगर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर (एनआईटी-श्रीनगर) ने अपने छात्रों से कहा है कि एशिया कप में आज होने वाला भारत-पाकिस्तान का मैच समूहों में न देखा जाए। इतना ही नहीं छात्रों को मैच से संबंधित कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालने की भी हिदायत दी गई है। डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ की ओर से जारी नोटिस में संस्थान प्रशासन ने छात्रों को मैच के दौरान अपने आवंटित कमरों में रहने को कहा है।

नोटिस में कहा गया है, ‘छात्रों को पता है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विभिन्न देशों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे खेल को खेल के रूप में लें और संस्थान/छात्रावास में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता नहीं करें।’
ऐमजॉन पर बजट स्टोर, कम दाम, 6,999 में टीवी, ऑफर्स की भरमार|

वरना हॉस्टल से हाथ धो बैठेंगे छात्र

रविवार के मैच के दौरान छात्रों को उन्हें आवंटित कमरों में रहने और अन्य छात्रों को अपने कमरे में प्रवेश करने तथा समूहों में मैच देखने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया गया है। एनआईटी-श्रीनगर ने कहा, ‘यदि किसी कमरे में छात्रों का समूह मैच देखते हुए पाया गया तो जिन छात्रों को वह विशेष कमरा आवंटित किया गया है, उन्हें संस्थान के छात्रावास से निकाल दिया जाएगा और इसमें शामिल सभी छात्रों पर कम से कम पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।’

2016 वर्ल्ड कप में हुआ था विवाद
छात्रों को सोशल मीडिया पर मैच से संबंधित किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से बचने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे मैच के दौरान या बाद में छात्रावास के कमरों से बाहर न निकलें। वर्ष 2016 में टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भारत की हार के बाद अन्य राज्यों के और स्थानीय छात्रों के बीच संस्थान में झड़पें हुई थी जिससे एनआईटी कई दिनों तक बंद रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *