कांग्रेस नेता संजय निरुपम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

मुंबई : कांग्रेस के नेता संजय निरुपम (sanjay Nirupam) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजानन कीर्तिकर के इस्तीफे की मांग को लेकर बाइक रैली निकालने के आरोप में संजय निरुपम गिरफ्तार हुए हैं. बता दें कि गजानन कीर्तिकर हाल ही में बालासाहेब की शिवसेना (Shiv Sena) यानी शिंदे गुट में शामिल हुए हैं.

उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संजय निरुपम (sanjay Nirupam) के नेतृत्व में बुधवार, 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे एक बाइक रैली आयोजित की जानी थी. ये रैली कीर्तिकर के इस्तीफे की मांग के लिए थी. लेकिन इससे पहले ही पुलिस संजय निरुपम (sanjay Nirupam) को गिरफ्तार कर वर्सोवा थाने ले गई और बाइक रैली निकालने के आरोप में हिरासत में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *