ट्रैफिक पुलिस को मिली पीएम मोदी को मारने की धमकी, केस दर्ज

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को पीएम मोदी को लेकर धमकी भरा कॉल आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को कॉल के अलावा धमकी वाला मैसेज भी आया है. पीएम मोदी से जुड़ी धमकी मिलने के बाद मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसके अलावा साइबर टीम भी अलर्ट हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *