IPL : छोटा भाई करोड़ो में खेलेगा तो बड़ा भाई हुआ ‘बेरोजगार’

कोच्चि: इंग्लैंड की उभरती सनसनी सैम करन दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग के सबसे महंगे प्लेयर हो गए हैं। कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार को मिनी ऑक्शन हुए। प्रीटि जिंटा वाली पंजाब किंग्स ने उन्हें साढ़े 18 करोड़ रुपये में खरीदा। आलम ये था कि कल रात करन परिवार में कोई सो नहीं पाया। सैम करन खुशी में नहीं सो पाए तो बड़े भाई टॉम छटपटा रहे थे। क्योंकि उन पर किसी ने दांव नहीं लगाया। तिजोरी खाली रह गई।

छोटे भाई सैम की ही तरह टॉम भी ऑलराउंडर हैं, लेकिन राइट हैंडर। जब उनके नाम की पर्ची निकली तो किसी फ्रैंचाइजी ने दांव नहीं लगाया। उनका बेस प्राइज 75 लाख भी मालिकों को महंगा लग रहा था। इससे पहले वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हुआ करते थे, लेकिन वो भी पुरानी बात हो गई।

टॉम और सैम दोनों जिम्माब्वे के एक्स क्रिकेटर केविन करन के बेटे हैं। जिस साल कपिल देव की कप्तानी वाली इंडियन टीम पहली बार वर्ल्ड कप लेकर भारत आई थी, उस विश्व कप में टॉम-सैम करन के पापा जिम्बाब्वे टीम से खेल रहे थे। बाद में वो इंग्लैंड आकर बस गए। यहीं दोनों बेटों को क्रिकेटर बनाया।

अब दोबारा सैम करन पर आते हैं, जो आईपीएल हिस्ट्री के सबसे महंगे प्लेयर हो चुके हैं। पता लगा कि नीलामी में साढ़े करोड़ रुपये मिले तो रात भर सो नहीं सके। वो टी-20 वर्ल्ड कप के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी थे। खास बातचीत में कहा ‘मैं बीती रात ज्यादा सो नहीं सका। थोड़ा एक्साइटेड था। थोड़ा सा नर्वस भी। लेकिन अब बहुत खुश हूं। अभिभूत हूं कि, कि मुझे इतने पैसे मिले। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।

सैम करन फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर हैं। लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ बड़ी-बड़ी़ हिट लगाते हैं। चौके-छक्के उड़ाते हैं। लोग जानते हैं कि पंजाब उनका पहला घर है। सबसे पहली बार टीस टीम ने उन्हें चार साल पहले 2019 में खरीदा था। डेब्यू करवाया था। सैम के नेशनल टीम इंग्लैंड के कई टीममेट्स पंजाब किंग्स से खेलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *