राज के सवाल उठाते ही टूटी अवैध दरगाह!

मुंबई : मुंबई में भी बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के सवाल उठाते ही माहिम तट पर ‘अवैध दरगाह’ को प्रशासन ने गिरा दिया है। बुधवार को रैली के दौरान मनसे प्रमुख ने खुले मंच से चेतावनी दी थी कि अगर दरगाह को नहीं हटाया गया, तो निर्माण स्थल पर विशाल गणपति मंदिर बनाया जाएगा।

ठाकरे की चेतावनी के एक दिन बाद ही मुंबई में दरगाह के खिलाफ एक्शन हो गया। खबर है कि कलेक्टर ने 6 सदस्यों की समिति का गठन किया था। इस दल ने मौके का मुआयना किया और अतिक्रमण को हटाया।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक टापू जैसी जगह पर कुछ खंभे हैं और वहां लोग भी मौजूद हैं। राज ने कहा था, ‘मैं संविधान को मानने वाले देश के मुसलमानों से पूछता हूं। क्या आप इसकी निंदा करते हैं? मैं ताकत दिखाना नहीं चाहता, लेकिन जरूरत पड़ी तो दिखाना जरूरी होगा।’

यहां देखें वीडियो-

राज ने कहा, ‘यह किसकी दरगाह है? क्या यह मछली की है? कुछ सालों पहले तक तो यह नहीं थी।’ उन्होंने कहा, ‘अगर अवैध निर्माण को तत्काल नहीं हटाया गया, तो हम उसी जगह विशाल गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे।’ उन्होंने कहा कि मुंबई के माहिम तट पर दरगाह बनाई जा रही है।

पार्टी की तरफ से शेयर की गई पोस्ट में कहा गया, ‘जहां सरकार/प्रशासन नजरअंदाज करता है तो ऐसा होता है…। यह अनधिकृत निर्माण माहिम के मकदूम बाबा दरगाह में समुद्र में किया जा रहा था। दो साल पहले यह कुछ नहीं था। एक नई हाजी अली तैयार की जा रही है। यह दिन दहाड़े हो रहा है और फिर भी पुलिस और नगर पालिका को नहीं दिख रहा?’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *