कर्ज लेकर भूपेश बघेल ने कराई खेती, जानिए सीएम पर कितना है लोन?

रायपुर : विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन विधानसभा क्षेत्र में अपने निवास स्थान पहुंचे। वहां सीएम बघेल ने अपने खेत पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए बढ़ौनी रस्म निभा कर धान की फसल काटी। इसके बाद देशी अंदाज में सीएम भूपेश धान की गुणवत्ता को परखने की कोशिश भी किए। सीएम ने कहा कि इस बार फसल अच्छी हुई है। मैने भी कर्ज लेकर खेती की है। मेरा भी कर्जा इस बार माफ होगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने परिवार के साथ पाटन के कुरूदडीह गांव पहुंचे, जहां आज वह खेतों की पूजा के साथ ही बढ़ौनी रस्म निभाए और धान की कटाई भी की। सीएम भूपेश पहले धान के में खेत‌ पहुंचे और पूजा किया। इसके बाद वो धान की फसल काटे। वहीं भूपेश बघेल ब्यारा पहुंचकर पुराने अंदाज में धान की क्वालिटी को परखने की कोशिश करने लगे।

सीएम बघेल धान को हाथो मे रगड़कर नमी को परख रहे थे। धान की नमी को परखने का यह तरीका बेहद ही पुराना है जिसमें बघेल माहिर नजर आए। सीएम ने इस बीच चर्चा में कहा कि पिछले बार मैंने लोन नहीं लिया था लेकिन इस बार कर्ज लेकर धान की पैदावार करवाई है।

सीएम बघेल पर कितना कर्ज

बता दे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 28 लाख 82 हजार 570 रुपए का कर्ज है। यह कर्ज‌ उनका और उनकी पत्नी दोनो का मिलाकर है। भूपेश बघेल ने 14 लाख 81 हजार 204 रुपए वाहन का कर्ज और 1 लाख 20 हजार 000 रुपए कृषि ऋण लिया है। यानी भूपेश बघेल के अकेले का कर्ज 16 लाख 1205 रुपए है।

वहीं भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल पर 8 लाख 10 हजार 777 रुपए का कृषि कर्ज है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक से 4 लाख 50 हजार 533 रुपए स्मॉल ट्रैक्टर खरीदने के लिए कर्ज और 19 हजार 999 रुपए सेवा सहकारी बैंक से कर्ज लिया है। यानी सीएम की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने 12 लाख 81 हजार 365 रुपए का कुल कर्ज लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *