आपके नाम में भी लिखा है राम तो यहां मिलेगी छूट, आधे लगेंगे टिकट के पैसे

गोरखपुर : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उल्लास के बीच चहुंओर राम नाम की चहुंओर गूंज है। अगर आपका नाम भी राम के नाम पर है तो चिड़ियाघर के लिए आप खास दर्शक होंगे। शहीद अशफाक उल्ला प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) ने ऐसे लोगों को एक दिन के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है, जिनके नाम में राम है। राम नाम वाले दर्शकों को चिड़ियाघर में आधे दाम पर टिकट मिलेगा। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले 21 जनवरी को राम नाम वाले दर्शकों को विशेष सुविधा दी जाएगी। जिन दर्शकों के नाम में राम होगा, उनसे टिकट का आधा ही दाम लिया जाएगा। दर्शकों के आधार कार्ड से नाम की तस्दीक होगी।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का चिड़ियाघर में सजीव प्रसारण भी होगा। इसके लिए एंट्रेंस प्लाजा स्थित ओडीओपी हॉल में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दर्शक 22 चिड़ियाघर आकर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देख सकते हैं। हालांकि, 22 जनवरी को सोमवार होने की वजह से चिड़ियाघर के वन्यजीव का दीदार दर्शक नहीं कर सकेंगे। चिड़ियाघर का मुख्य परिसर बंद रहेगा। दर्शकों की एंट्री सिर्फ एंट्रेंस प्लाजा तक ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *