छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट!

भोपाल : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ राहत के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों ही राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने छत्तीसगढ़ और झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोनों ही राज्यों में दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी है। बीते 24 घंटे पर नजर डालें तो पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्से घने कोहरे की जद में हैं। वहीं झारखंड के अधिकांश हिस्सों पर शीतलहर की तगड़ी मार पड़ी है।

मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का डबल अटैक देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान सिंगरौली और शहडोल जिले में देखा गया। सिंगरौली के देवरा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तो शहडोल में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि सूबे के लोगों को जल्द कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन कोहरे का प्रकोप बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 16 से 18 जनवरी के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को वेदर सिस्टम का प्रभाव ज्यादा नजर आएगा। सूबे के कई इलाकों में 17 और 18 जनवरी को जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में भी तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने झारखंड में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 16 से 18 जनवरी के दौरान मौसमी गतिविधियां चरम पर होंगी। झारखंड के सिंहभूम, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, सरायकेला खरसावां और बोकारो में बारिश के आसार हैं। यही नहीं देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा में जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सूबे में यलो अलर्ट जारी किया है। सूबे के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी देखा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *