भारत ने सिर्फ एक प्रोडक्ट बेचकर कमा लिए 3.53 अरब डॉलर!

नई दिल्ली. मोबाइल निर्यात के मोर्चे पर सरकार के लिए खुशखबरी आई है. दरअसल, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान अमेरिका को भारत का स्मार्टफोन निर्यात बढ़कर 3.53 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 99.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर था.

कॉमर्स मिनिस्ट्री के डेटा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान स्मार्टफोन के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 7.76 फीसदी हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2 फीसदी थी.

अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बना भारत
एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में वृद्धि से निर्यात को बढ़ावा मिला. इसके साथ ही भारत, अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है. पहले स्थान पर चीन और दूसरे स्थान पर वियतनाम हैं.

स्मार्टफोन निर्यात में चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी
चालू वित्त वर्ष (FY24) के पहले 9 महीनों (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान अमेरिका को किए जाने वाले स्मार्टफोन निर्यात में चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी है.

चीन ने अप्रैल-दिसंबर में US को 35.1 अरब डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया
टॉप-5 सप्लायर्स से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2023 में घटकर 45.1 अरब डॉलर रह गया, जो अप्रैल-दिसंबर 2022 में 49.1 अरब डॉलर था. चीन ने इस दौरान अमेरिका को 35.1 अरब डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 38.26 अरब डॉलर था. इसी तरह वियतनाम का अमेरिका को निर्यात घटकर 5.47 अरब डॉलर रह गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *