NEET पेपर लीक मामले में 13 गिरफ्तार, अब EOU करेगी जांच

पटना। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए 5 मई को आयोजित NEET परीक्षा में पेपर लीक को लेकर बिहार पुलिस ने अब तक चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि बिहार पुलिस ने नीट यूजी के प्रश्न पत्र लीक मामले में ये गिरफ्तारियां की हैं. उन्होंने बताया कि “पेपर लीक” की जांच शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई है.

इस केस को लेकर ईओयू की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘इस मामले की जांच अब तक पटना पुलिस की एक विशेष टीम कर रही थी. अब तक चार परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बयान में आगे कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) -3 पेपर लीक मामले भी शामिल रहा है.

अब सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और ईओयू के अधिकारी उनसे हिरासत में पूछताछ शुरू करेंगे. पुलिस ने पहले ही आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं.

अब तक की जांच से पता चला है कि नीट यूजी के प्रश्न पत्र और उसका उत्तर 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को दिया गया था. इस मामले में अब ईओयू ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *