रूस में पीएम मोदी को क्‍यों याद आए राजकपूर, जानें?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रूस में बसे भारतीयों को पीएम मोदी ने मंगलवार को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने भारत और रूस को सुख-दुख का साथी बताते हुए गहरा दोस्‍त कहा।

रूस की राजधानी मॉस्‍को में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्‍टर राजकपूर को याद किया। जैसे ही पीएम मोदी ने राजकपूर का नाम जिक्र तो कार्यक्रम में मौजूद हजारों प्रवासी भारतीय भारत-रूस की पुरानी गहरी दोस्‍ती के लिए जोर-जोर से तालियां बजाने लगे।

पीएम मोदी ने क्‍या कहा?

दरसअल, पीएम मोदी ने मॉस्‍को में भारतीय समुदाय के लोगों को दिवंगत एक्‍टर “राजकपूर” की फिल्‍म “श्री 420” का “गाना सिर पर लाल टोपी रूसी फिर भी दिल है हिंदुस्‍तानी…” सुनाया। उन्‍होंने कहा राजकपूर का गाना भले ही सालों पुराना हो गया है लेकिन इसके सेंटीमेंट्स सदाबहार हैं।

भारत-रूस की गहरी दोस्‍ती और राजकपूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा एक समय था जब यहां पर घर-घर में ये गाना गुनगुनाया जाता था पीएम ने कहा राजकपूर जैसे कलाकारों ने भारत और रूस की दोस्‍ती को मजबूत किया है। आइए जानते हैं आखिर राजकपूर और उनकी फिल्‍मों का क्‍या है रूस से खास कनेक्‍शन?

“श्री 420” का गाना सिर पर लाल टोपी रूसी…

बता दें “शोमैन” कहे जाने वाले एक्‍टर राजकपूर का रूस से खास कनेक्‍शन रहा। सन 1955 में रिलीज हुई फिल्‍म “श्री 420” से देश ही विदेश में भी जमकर सराहना मिली थी। इसकी वजह थी कि ये फिल्‍म अन्‍य फिल्‍मों से बिलकुल अलग थी। देश की आजादी के 8 साल बाद आई फिल्‍म और उनके दिल है हिंदुस्‍तानी गाने ने देश ही नहीं विदेश में रहने वाले भारतीय हिंदुस्‍तानी दिल को गर्व से नाचने को मजबूर कर दिया था।

राजकपूर का रूस से खास कनेक्‍शन

राजकपूर के “आरके स्‍टूडियो” द्वारा नर्मित राज कपूर की फिल्‍म “श्री 420” का दूसरा मशहूर गाना प्‍यार हुआ इकरार हुआ…का भी रूस से गहरा संबंध है।

प्‍यार हुआ इकरार हुआ…का रूस से है ये खास नाता

दरअसल, ये गाना रूसी लोक धुन “ओची चोरन्‍या” से प्र‍ेरित है। छाते के नीचे फिल्‍माएं गए इस रोमांटिक गाने के कंपोजर शंकर जयकिशन ने सोवियत के दौरे के दौरान ये धुन सुनी थी और इस धुन पर गाना बना डाला जो सुपर डूपर हिट हो गया। इतने सालों बाद भी आज भी बरसात में छतरी के नीचे प्रेमी इस गाने पर रील बना रहे हैं।

मेरा नाम जोकर फिल्‍म और रूस

इसके अलावा राजकपूर के निर्देशन में बनी उनकी मेरा नाम जोकर फिल्‍म जो उनके बेटे ऋृषि कपूर की पहली फिल्‍म भी थी रूस से गहरा कनेक्‍शन है। 1970 में रिलीज हुई मेरा नाम जोकर फिल्‍म की कुछ शूटिंग रूस की राजधानी मॉस्‍को में फिल्‍माया गया है।

फिल्‍म की कहानी का भी है रूस से खास कनेक्‍शन

फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार से सम्‍मानित इस फिल्‍म में कई रूसी कलाकार भी शामिल थे। मेरा नाम जोकर फिल्‍म जो सर्कस के “जोकर के जीवन पर आधारित थी उसकी कहानी में भी जोकर बने राजू (राजकपूर) का रूस से आए सर्कस के कलाकारों के ग्रुप की एक लड़की मरीना (सोनिया रियाबिनकिना) से राजू को प्यार हो जाता है लेकिन सर्कस खत्‍म होने के बाद वो चली जाती है और जोकर राजू का दिल टूट जाता है।

रूस फैंस ने कंधे पर उठा ली थी राजकपूर की गाड़ी

राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर ने पिता राजकपूर की रूस में लोकप्रियता का एक किस्‍सा सुनाया था। उन्‍होंने बताया एक बार किसी फिल्‍म की शूटिंग के लिए बिना वीजा के राजकपूर रूस पहुंचे गए। तब वहां के सरकारी अधिकारियों ने बिना वीजा के जहां रूस में एंट्री दे दी थी। वहीं जब एयर पोर्ट के बाहर राजकपूर टैक्‍सी में बैठे तो उनकी गाड़ी ऊपर उठने लगी। ये कोई और नहीं राजकपूर के रूसी फैंस थे, जिन्‍होंने खुशी में कार को कंधे पर उठा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *