रिश्वत लेते ED अधिकारी को CBI ने किया गिरफ्तार, जौहरी से ले रहा था रिश्वत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) CBI ने गुरुवार को में 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ED के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है।

जौहरी से ले रहा था रिश्वत

गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान संदीप सिंह यादव के रूप में हुई है। वह ईडी में दर्ज मामले में जौहरी के बेटे को राहत देने के एवज में एक जौहरी से रिश्वत ले रहा था। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि ईडी अधिकारी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने पकड़ने के लिए बिछाया था जाल

सीबीआई को एक शिकायत मिली और उसी पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया गया और ईडी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अगस्त 2023 में सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के व्यापारी अमन ढल्ल को बचाने के लिए पांच करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ईडी के एक सहायक निदेशक सहित छह अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *