स्कूल की लड़कियों के बीच छिड़ा संग्राम, पीछे तमाशा देख रहे लड़कों की हुई मौज

नई दिल्ली: पहले स्कूल टाइम पर अगर स्कूल में किसी से कहासुनी हो जाती थी तो छुट्टी होने पर स्कूल के बाहर लड़ाई होना तय होता था। लड़के गुट बनाकर एक दूसरे पर हमला बोल देते थे। लेकिन अब लड़कियां भी इस मामले में काफी आगे निकल चुकी हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें लड़कियां एक-दूसरे को गुट बनाकर मारते हुए नजर आती हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल की छुट्टी के बाद लड़कियों के दो गुट को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है।

लड़कियों ने एक दूसरे पर खूब चलाए बेल्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस पहने बहुत सी लड़कियां एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा कर रही हैं। चारों तरफ से दनादन बेल्ट की बारिश होती रही। लड़ाई इतनी जबरदस्त हुई कि  पूरा इलाका किसी रणक्षेत्र की तरह बन गया। जिसे घेरकर खड़े स्कूली बच्चे चुपचाप तमाशा देखते रहे और लड़कियों की लड़ाई का पूरा आनंद उठाया। कई छात्र तो लड़कियों की लड़ाई देख इतना खुश हुए कि वे खुशी के मारे नाचते हुए नजर आए। इधर लड़कियां खूब एक दूसरे से लड़ती रहीं, उधर लड़के खड़े होकर मजे लेते रहे।

लोगों ने कमेंट कर लिए चटकारे

वीडियो कब और कहां का है? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल ये सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 30 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर चटकारे लेते हुए भी देखे गए। जैसे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़का समाज आनंद की प्राप्ति करते हुए। दूसरे ने लिखा- लड़कों में खुशी का माहौल है। तीसरे ने लिखा- ऐसा कांड हमारी आंखों के सामने क्यों नहीं होता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *