IPL खेलने नहीं आना मत आओ… इन विदेशी खिलाड़ियों पर BCCI का बहुत बड़ा फैसला!

नई दिल्ली: कई सारे विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अब ये खबर है कि वो IPL 2025 में खेलने के लिए वापस नहीं लौटेंगे. भारत-पाकिस्तान टेंशन के चलते IPL 2025 के स्थगित होने के बाद ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे. अब जब IPL फिर से शुरू होने पर विचार चल रहा है तो उन खिलाड़ियों की वापसी संदेहों के घेरे में हैं. ऐसे खिलाड़ियों में ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिन्हें लेकर वहां की मीडिया में कहा गया कि उन पर वापस लौटने का कोई दबाब भी नहीं है. अगर ऐसा हुआ तो BCCI भी अपने फैसले के साथ तैयार रहेगी और फिर वही होगा जो हम हैरी ब्रूक के साथ होते देख चुके हैं.

IPL खेलने नहीं आने वाले खिलाड़ियों को बैन करेगी BCCI

दरअसल, IPL 2025 से BCCI ने उन खिलाड़ियों के लिए एक नया कानून बनाया है, जो बीच में ही लीग छोड़कर वापस लौट जाया करते थे या किसी बहाने लीग को स्किप करते थे. इस बार से वैसे विदेशी खिला़ड़ियों के साथ BCCI सख्ती से पेश आ रही है. वैसे खिलाड़ियों को BCCI ने IPL में 2 साल के लिए बैन करने का फैसला लिया है. BCCI अपने इस नियम का इस्तेमाल इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पर कर चुकी है. और, अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भी उसी फैसले को आजमाने की नौबत बन रही है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वापसी पर सस्पेंस

अब सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि वो कौन से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिनके IPL 2025 के फिर से शुरू होने के बाद लौटने को लेकर सस्पेंस है. ऐसे खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम सबसे आगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्क के मैनेजर ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वो वापस इंडिया शायद नहीं लौटेंगे. इसी तरह कंधे की चोट से उबर रहे जोश हेजलवुड के वापसी के आसार भी अब कम हैं. पैट कमिंस, ट्रेविस हेड का भी यही हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *