छत्तीसगढ़ : कोयला और शराब घोटाला मामले में ACB ने दर्ज की FIR, कई कांग्रेसी पूर्व मंत्रियों के नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ चर्चित कोयला और शराब घोटाला मामले को लेकर रायपुर में ईडी ने एंटी करप्शन ब्यूरों में एफआईआर दर्ज कराई है। ईडी के द्वारा दर्ज कराई गई इस एफआईआर में शराब घोटाले में 35 नामजद और कोयला घोटाले में 71 नामजद आरोपितों के नाम शामिल किए गए है। बतया जा रहा है कि ईडी ने यह एफआईआर बीते 17 जनवरी को दर्ज करवाई है।

ACB ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, उनमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व मुख्‍य सचिव, दो निलंबित आइएएस, रिटायर्ड आइएएस अफसर और प्रदेश के कई कांग्रेस के नेताओं के नाम शामिल है। इस एफआईआर के बाद इन सभी की मुश्किलें बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इन्हें गिरफ्तार किया भी जा सकता है। वहीं शराब घोटाले में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, तत्कालीन सीएम के करीबी विजय भाजिया, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा,निरंजन दास 20 से अधिक आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

वहीं अगर कोयला घोटाले पर दर्ज एफआईआर की बात करें तो एसीबी ने जिन पर मामला बनाया है उनमें सौम्‍या चौरसिया,रानू साहू, समीर विश्वनोई,सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी यह पहले से रायपुर जेल में बंद हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, विनोद तिवारी, शिशुपाल सोरी, बृहस्पत सिंह, विवेक ढाढ, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक यूडी मिंज, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, रामगोपाल अग्रवाल, विजय भाटिया, चंद्रदेव राय सहित 71 लोगों के नाम आरोपितों में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *