Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

आखिर 1000 सालों तक कैसे मज़बूती के साथ टिका रहेगा राम मंदिर?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/01/24
in राज्य, समाचार
आखिर 1000 सालों तक कैसे मज़बूती के साथ टिका रहेगा राम मंदिर?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अयोध्या : अयोध्या के भव्य राम मंदिर की सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई. इसके साथ ही रामलला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया. हालांकि, 2020 में शुरू हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है. राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर, गर्भगृह और पहली मंजिल बनकर पूरी तरह से तैयार है लेकिन मंदिर की दूसरी और तीसरी मंजिल इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी. ऐसे में राम मंदिर निर्माण के कार्य में जुटी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंपनी की टीम ने बताया कि किस तरह यह मंदिर 1000 सालों तक टिका रहेगा.

लार्सन एंड टुब्रो के बोर्ड डायरेक्टर एमवी सतीश ने बताया कि राम मंदिर के निर्माण से हमारी टीम 15 अगस्त 2020 से ही जुड़ी है. मुख्य मंदिर की इमारत और गर्भगृह बिल्कुल तैयार है लेकिन मंदिर की ऊपरी मंजिलों में अभी काम बाकी है. मंदिर के निर्माण के लिए देशभर से पत्थरों को लाया गया और इस मंदिर में देश की संस्कृति झलकती है.

उन्होंने कहा कि इससे पहले साईंबाबा मंदिर और रांची के मंदिर के अलावा तिरुपति मंदिर के परिसर के निर्माण से जुड़े रहे हैं.

1000 सालों तक कैसे खड़ा रहेगा मंदिर?

राम मंदिर निर्माण के लिए इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार मेहता ने बताया कि हमने मंदिर को हजार सालों के लिए डिजाइन किया है. हमने मंदिर की नींव की 12 मीटर तक खुदाई की. इसके लिए हमने ना तो सरिया और ना ही कंक्रीट का इस्तेमाल किया है. हमने अलग-अलग तरह के पत्थरों का इस्तेमाल किया है जैसे- मंदिर की नींव में ग्रेनाइट स्टोन का इस्तेमाल किया. मंदिर के गर्भगृह को बेहद खूबसूरत दिखाने के लिए सफेद मकराना पत्थर का इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही मंदिर के सुपर स्ट्रक्चर के लिए सैंडस्टोन का इस्तेमाल किया गया है.

उन्होंने बताया कि हमारा शुरू से ही उद्देश्य था कि मंदिर को इस तरह से तैयार करना है कि किसी भी तरह की परिस्थिति में मंदिर की आभा कम ना हो. इन्हीं विशेषताओं की वजह से राम मंदिर हजारों सालों तक जस का तस रहेगा.

कैसा है राम मंदिर?

अयोध्या में राम मंदिर को पारपंरिक नागर शैली में बनाया गया है. मंदिर 2.7 एकड़ में बना है. ये तीन मंजिला है. इसकी लंबाई 380 फीट और ऊंचाई 161 फीट है.

मंदिर का प्रवेश द्वार ‘सिंह द्वार’ होगा. राम मंदिर में कुल 392 पिलर हैं. गर्भगृह में 160 और ऊपर में 132 खंभे हैं. मंदिर में 12 प्रवेश द्वार होंगे. सिंह द्वार के जरिए आप जैसे ही मंदिर में प्रवेश करेंगे, सामने आपको नृत्य मंडप, रंग मंडप और गूढ़ मंडप भी दिखेगा. इस भव्य मंदिर परिसर में सूर्य देवता, भगवान विष्णु और पंचदेव मंदिर भी बन रहा है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .