Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

वर्षों बाद फिर आसमान में अपना दम दिखाएंगे भारतीय वायुसेना के ‘महाबली’

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/08/24
in राष्ट्रीय, समाचार
वर्षों बाद फिर आसमान में अपना दम दिखाएंगे भारतीय वायुसेना के ‘महाबली’
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की वायुसेना को एमआई-26 हेलीकॉप्टरों की मदद फिर से मिलेगी। वर्षों से जमीन पर खड़े एमआई-26 हेलीकॉप्टरों को फिर से उड़ान भरने लायक बनाया जा रहा है। एमआई-26 हेलीकॉप्टर अपने जमाने का महाबली रहा है। सेना इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सैन्य टुकड़ियों और साजो-सामान को ढोने के लिए किया करती थी। लेकिन पुराना पड़ जाने के कारण ये हेलीकॉप्टर्स वर्षों से ग्राउंडेड हैं।

सरकार और सेना ने फैसला किया है कि अब ग्राउंडेड एमआई-26 हेलीकॉप्टरों की बड़े पैमाने पर रिपेयरिंग की जाएगी। चंडीगढ़ के नंबर 3 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) में रिपेयरिंग का काम चलेगा और इसमें रूस के इंजीनियर मदद करेंगे। पहले तय हुआ था कि इन हेलीकॉप्टरों को मेंटनेंस के लिए रूस भेजा जाएगा, लेकिन कागजी प्रक्रिया में इतनी देर हो गई कि हेलिकॉप्टर तकनीक के नजरिए से रिटायर हो गए। इस कारण इन्हें ग्राउंड करना पड़ा।

अब वायुसेना ने रूसी इंजीनियरों को ही भारत बुलाकर हेलीकॉप्टरों को चमकाने का फैसला किया है। हेलीकॉप्टरों में लगे उपकरण रूस की कंपनी के हैं और उसी कंपनी के इंजीनियरों को भारत बुलाया गया है। हेलीकॉप्टरों का पुर्जा-पुर्जा खोला जा रहा है। इंजीनियर उसके एक-एक पुर्जे को परखकर तय करेंगे कि किसे दुबारा लगाना है और किसे बदल देना है। काम पूरा होने पर हेलीकॉप्टर एक दशक तक फिर से काम आ सकेंगे।

उम्मीद की जा रही है कि कायाकल्प के बाद पहला हेलीकॉप्टर का ट्रायल 2025 के मध्य तक संभव हो सकेगा। ट्रायल में सब ठीक रहा तो वायुसेना को 2026 की शुरुआत से हेलिकॉप्टर सौंपे जाने लगेंगे। संचालन में पूरी तरह आ जाने के बाद वायुसेना को दूर-दराज के और बेहद दुरूह इलाकों में भारी से भारी वजन के साजो-सामान या सैनिकों के जत्थे को भेजने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

वायुसेना में महाबली की वापसी खासकर चीन के साथ 2020 से जारी गतिरोध के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण होगी। बीते चार वर्षों से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं। भारतीय सेना को साजो-सामान और उपकरणों की कोई कमी नहीं हो, इस दिशा में तेजी से प्रयास हो रहे हैं। थल, जल और वायु, तीनों सेनाओं के लिए न केवल सैन्य साजो-सामान की खरीद हो रही है बल्कि देश में भी एक से बढ़कर एक निर्माण हो रहे हैं। सेना नए उपकरणों के साथ-साथ पुराने सामानों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। एमआई-26 हेलीकॉप्टरों की रिपेयरिंग से भारत एयरक्राफ्ट मेंटनेस और रिपेयरिंग के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकेगा।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .