Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

अमित शाह बोले- ‘4-सी’ पर काम करती है कांग्रेस, जानें क्या है यह फॉर्मूला?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
04/11/23
in राज्य, समाचार
अमित शाह बोले- ‘4-सी’ पर काम करती है कांग्रेस, जानें क्या है यह फॉर्मूला?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी 4-सी फॉर्मूले (4-C formula) पर चलती है। ये फॉर्मूला है सी फॉर करप्शन, सी फॉर कमीशन, सी फॉर कम्युनल दंगे और सी फॉर क्रिमिनलों की पॉलिटिक्स। उन्होने कहा कि आने वाले चुनाव में आप किसी प्रत्याशी को विधायक बनाने या मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट मत दीजिएगा। आप ये देखिएगा कि बीमारू राज्य से जिसने बेमिसाल राज्य बनाया, उस डबल इंजन सरकार के लिए वोट दीजिएगा।

साथ ही कमलनाथ पर हमला बोलते हुए शाह कहा कि कांग्रेस को शासन मिलता है तो वो बस अपना घर भरने का काम करती है और कमलनाथ राज्य में आए तो लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बंद हो जाएंगी। शाह प्रदेश के शिवपुरी के करैरा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उनके साथ पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वष्णिुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य जिसने बनाया, उस डबल इंजन सरकार को चालू रखने के लिए वोट देना है। भाजपा ने सबके कल्याण के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शासन मिलता है तो वो अपना घर भरने का काम करती है। भाजपा विकास करती है। उन्होंने कमलनाथ से सवाल किया कि जब वे 2002 में प्रदेश छोड़ कर गए थे तो यहां का बजट कितना था और अब कितना है। उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों की गिनती भी कराई। शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर उनका अपमान किया। उन्हें भारत रत्न नहीं देने दिया और संसद में भी नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि दलितों और आदिवासियों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने लगातार बजट बढ़वाया।

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस कमलनाथ को आगे कर रही है। उनके पिछले कार्यकाल में उन्होंने कमीशनखोरी, स्थानंतरण और भ्रष्टाचार जैसे उद्योग राज्य में स्थापित कराए। शिवराज सिंह चौहान सरकार की 51 से ज्यादा गरीब कल्याण योजनाएं बंद कर दीं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ आ गए तो लाड़ली बहना योजना भी बंद होगी और किसानों को मिलने वाली 12 हजार रुपए की राशि भी बंद हो जाएगी।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .