Friday, April 24, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home बिहार

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल, निर्माणाधीन ब्रिज ध्वस्त

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/06/24
in बिहार, समाचार
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल, निर्माणाधीन ब्रिज ध्वस्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चंपारण: बिहार में पुलो के ढ़हने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अररिया व सीवान के बाद शनिवार रात पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के अमवा में बन रहा आरसीसी पुल निर्माण के साथ ही भड़भड़ा कर गिर गया। पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग ढ़ाका प्रमंडल की देख रेख में किया जा रहा था।

पुल की कुल लंबाई 17.95 मीटर है। इसके बनने में खर्च होने वाली अनुमानित लागत को 15921602 रुपये बताया जा रहा है। इस पुल को ग्रामीण कार्य विभाग की देखरेख में बनाया जा रहा है। पुल निर्माण की जिम्मेदारी धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन को मिली थी। वही इसके निर्माण में लगा हुआ था।

गांव के लोग पुल के बनने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि पुल बनने में जिस स्तर का माल प्रयोग होना चाहिए था, वैसा नहीं किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सस्ते और घटिया क्वालिटी के माल का इस्तमाल करने के कारण ही ऐसा हुआ है। इसके पीछे एक की वजह है भ्रष्टाचार।

ग्रामीण गोविंद गुप्ता, सरोज दास, अभय सिंह, बंटी तिवारी, तूफान सिंह, बबलू कुमार, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि पुल निर्माण में घटिया बालू,सीमेंट एवं मानक के अनुरूप कंक्रीट का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि ढ़लाई के लिए लगाया गया सेन्ट्रिग भी कमजोर था। सेन्ट्रिग में मानक के अनुरूप पाइप का उपयोग नहीं किया गया था।

ग्रामीण कार्य विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर एस एन मंडल इससे अलग राय रखते हैं। वो कहते हैं कि पुल गिरने की वजह शरारती तत्वों की गतिविधियां है। उन्होंने कहा कि ढ़लाई के बाद पुल के साथ छेड़छाड़ की गई है। उसके बेस के साथ किसी ने छेडछाड़ करके गिराने की कोशिश की है। उन्होंने फोन से बातचीत पर बताया कि शाम को पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। रात्री मे किसी ने सेंन्ट्रिग के साथ छेडछाड की जिससे पुल ध्वस्त हो गया।

आपको बता दें बिहार में इससे पहले भी कई पुल गिर चुके हैं। इस कारण बिहार की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे वहां के प्रशासन और निर्माण कार्यों में शामिल लोगों के प्रति प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है कि आखिर क्यों इस तरह से आए दिन पुल गिर जाते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .