Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश की इकॉनमी को पंख लग गए, खूब बिक रहे हैं ये सामान

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/01/24
in राज्य, समाचार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश की इकॉनमी को पंख लग गए, खूब बिक रहे हैं ये सामान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश की इकॉनमी (Economy) को पंख लग गए हैं. श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश में एक लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. अकेले दिल्ली में ही इससे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के मुताबिक 22 जनवरी से पहले देशभर में व्यापारी और दूसरे सामाजिक संगठन करीब 30 हजार से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इसमें बाजारों में शोभा यात्राएं, राम पैदल यात्रा, राम रैली, राम फेरी, स्कूटर और कार रैली के साथ ही राम चौकी समेत कई तरह के आयोजन होंगे.

राम नाम से जुड़े सामानों की भारी डिमांड

इनके साथ ही राम मंदिर से जुड़े सामानों की बिक्री अर्थव्यवस्था को मदद पहुंचाने का काम करेगी. बाजारों को सजाने के लिए राम झंडे, पटके, टोपी, टी शर्ट और राम मंदिर की आकृति के छपे कुर्तों की बाजार में जबरदस्त डिमांड है. इसके अलावा राम मंदिर के मॉडल की 5 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का अनुमान है. बड़े पैमाने पर म्यूजिकल ग्रुप, ढोल, ताशे, बैंड, शहनाई, नफीरी बजाने वाले कलाकार आने वाले दिनों के लिए बुक हो गए हैं. शोभा यात्रा के लिए झांकियां बनाने वाले कारीगरों और कलाकारों को भी बड़ा काम मिला है. देशभर में मिट्टी और दूसरी वस्तुओं से बने करोड़ों दीपकों की मांग है. बाजारों में रंग बिरंगी रोशनी करने, फूलों की सजावट की भी बड़े पैमाने पर व्यवस्था हो रही है.

दिल्ली में होगी 20 हजार करोड़ की बिक्री

इसके साथ ही जगह जगह भंडारों के आयोजन से भी सामान और सेवाओं के जरिये एक लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है. अगर दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की बात करें तो 22 जनवरी तक दिल्ली के बाजारों में 200 से ज्यादा श्री राम संवाद कार्यक्रम होंगे. करीब 1000 से ज्यादा श्री राम चौकी, श्री राम कीर्तन, श्री सुंदरकांड का पाठ, 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ, 24 घंटे का अखंड दीपक प्रज्वलन और भजन संध्या समेत बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे. 22 जनवरी तक दिल्ली में 200 से ज्यादा प्रमुख बाजार और बड़ी संख्या में छोटे बाजारों में श्री राम झंडों और लड़ियों से सजावट के साथ हर मार्केट में बिजली की रोशनी होगी.

देश की अर्थव्यवस्था को मिली बूस्टर डोज!

दिल्ली के अलग-अलग बाजारों में 300 से ज्यादा श्री राम फेरी और श्री राम पद यात्रा के कार्यक्रम होंगे. दिल्ली के सभी बाजारों और व्यापारियों के घरों और दुकानों पर लाखों मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे. 500 से ज्यादा एलईडी और साउंड सिस्टम लगेंगे. 300 से ज्यादा स्थानों पर ढोल, ताशे, नफीरी बजेंगी. करीब 100 श्री राम शोभा यात्रा बाजारों में निकाली जाएंगी जिनमें झांकियों के साथ ही शोभा यात्राओं में महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा में अपने सिर पर श्री राम कलश रख यात्रा में भाग लेंगी. दिल्ली के बाजारों में लोक नर्तकों और लोक गायकों के कार्यक्रम होंगे. व्यापारी संगठन दिल्ली में 5 हजार से ज्यादा होर्डिंग लगाएंगे. कुल मिलाकर दिल्ली के हर बाजार को अयोध्या बनाने की पूरी तैयारी व्यापारियों ने की है जो आखिरकार इकॉनमी को फायदा पहुंचाने में कामयाब रहेगी.

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .