किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा ऐलान, पूरा हुआ लक्ष्य!

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस साल धान खरीदी को लेकर रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। प्रदेश में 130 लाख मैट्रिक टन की धान खरीदी का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं प्रदेश में बहुत से ऐसे किस है जिन्होंने अब तक अपनी धान की बिक्री नहीं की है जिसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए धान खरीदी की तारीख को बढ़ाने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में 4 फरवरी तक धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जा सकती है। तारीख बढ़ने से वह किस जो अब तक धन नहीं भेज पाए हैं उन्हें और अधिक समय मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत की गई थी। यह खरीदी आज यानी 31 जनवरी तक होनी थी लेकिन सरकार ने फैसला लेते हुए इस खरीदी की तारीख को 4 फरवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। बता दे की विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने यह दावा किया था कि प्रदेश में अभी तक 5 लाख ऐसे किस है जिन्होंने धान की बिक्री नहीं की है जिसको लेकर सरकार से उन्होंने खरीदी की तिथि को पढ़ना की बात कही थी। जिसके बाद प्रदेश की सरकार में खरीदी की तारीख को बढ़ा दिया है।

अब तक प्रदेश में चालू खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 की खरीदी को लेकर बात करें तो, छत्तीसगढ़ में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 28 हजार 708 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *