आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुआ बड़ा बदलाव, रोहित ने लगाईं बड़ी छंलाग

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने नई वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. जिसमें रोहित शर्मा ने एक पायदान का छंलाग लगते हुए दूसरे नंबर पर आ गए है. भारत हालांकि इस तीन मैच की श्रृंखला में 0-2 से हार गया था लेकिन रोहित ने दो अर्धशतकों से 52.33 के औसत से 157 रन बनाये थे.

श्रृंखला का पहला मैच टाई रहा था. वहीं शुभमन गिल एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गये जबकि विराट कोहली अपने चौथे स्थान पर बरकरार हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम इस समय 824 रेटिंग अंक से सूची में शीर्ष पर काबिज हैं जबकि रोहित के 765 अंक हैं. वही आईसीसी के शीर्ष 20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर 16वें स्थान पर जबकि केएल राहुल एक पायदान खिसककर 21वें स्थान पर पहुंच गये.

बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान से भारतीयों में रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं. वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज, आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और एडम जम्पा से पीछे हैं.

ये तीनों शीर्ष तीन स्थान पर बने हुए हैं.तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आठवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि मोहम्मद सिराज पांच पायदान के नुकसान से न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर बने हुए हैं.

सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12वें स्थान पर काबिज हैं। यह 33 साल का गेंदबाज टखने की चोट के बाद इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहा है और उनके बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में वापसी की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *