Friday, April 24, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home बिहार

बिहार में अफसरों का जंगलराज, 5 लोग चला रहे सरकार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/12/24
in बिहार, राज्य, समाचार
बिहार में अफसरों का जंगलराज, 5 लोग चला रहे सरकार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: जन सुराज के प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार ने एक बार फिर नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अफसरों का जंगल राज चलता है। नीतीश कुमार समेत पांच लोग सरकार चला रहे हैं जो विधायकों की भी नहीं सुनते। इनमें से चार रिटायर अधिकारी हैं जो कहीं से जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। लालू के जंगलराज में अपराधी हथियार से डराकर लूटते थे, नीतीश राज में अफसर कलम से वही काम करते हैं।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 13 करोड़ बिहार के लोगों का भविष्य सिर्फ 5 लोग ही तय कर रहे हैं। वह 5 लोग है, पहले नीतीश कुमार खुद और उनके द्वारा चुने गए 4 सेवानिवृत्त अफसर जिनकी ना तो कोई संवैधानिक और ना ही जनता के प्रति किसी तरह की कोई जवाबदेही है। नीतीश कुमार ने सत्ता का इस तरह का केंद्रीकरण किया है कि जनता की तो छोड़िए नीतीश राज में अफसर विधायक और सांसद की भी नहीं सुनते।

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि लालू यादव के राज में बिहार ने अपराधियों का जंगल राज देखा है। ये अपराधी लोगों को लूटते थे, डरते नहीं थे और किसी का उनपर कंट्रोल नहीं था। लेकिन आज का जो दौर है उसमें अफसरों का जंगल राज है। लालू राज में अपराधी गन लगाकर लूटते थे। आज अफसर कलम लगाकर लूट रहे हैं। लालू यादव के शासन काल में रात में अपराध होता था, आज दिन में ही लूट हो रही है जिसे अफसर अंजाम दे रहे हैं। भरी दोपहरी में घूस ले रहे हैं और यह भी कहते हैं कि जिसे बताना हो उसे बता दो।

पीके ने कहा है कि नीतीश के राज में चुने हुए प्रतिनिधियों का अधिकार वापस ले लिया गया और कुछेक लोगों के हाथ में पूरा पावर आ गया है। चार सेवा निवृत अफसर को सलाहकार बनाकर नीतीश कुमार ने बैठा लिया है। जनता के प्रति इनकी कोई अकाउन्टेबिलीटी नहीं है क्योंकि इनपर कोई सर्विस कंडीशन लागू नहीं होता। जो इनका मन होता है करते हैं क्योंकि किसी का कंट्रोल इनके ऊपर नहीं है। न ये जनता के द्वारा चुने गए हैं और ना कोई परीक्षा पास करके आए हैं। इसलिए मनमौजी हो गए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .