Sunday, May 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

अरबों हो चुके खर्च, हादसे के बाद अब उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल का क्या होगा?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/11/23
in उत्तराखंड, समाचार
अरबों हो चुके खर्च, हादसे के बाद अब उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल का क्या होगा?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग का भविष्य अब उच्च स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट पर निर्भर हो गया है। वर्तमान में ना सिर्फ सुरंग के अंदर मलबा फंसा है बल्कि जगह- जगह मशीनरी और दूसरा साजो समान बिखरा हुआ है। इसके मद्देनजर फिलहाल काम रोका गया है। केंद्र से उच्च स्तरीय विशेषज्ञ जांच दल के आने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

चारधाम यात्रामार्ग परियोजना के तहत यमुनोत्री मार्ग पर निर्माणाधीन साढ़े चार किमी लंबी सिलक्यारा- बड़कोट सुरंग के काम में पहले ही विलंब चल रहा है। इस टनल को पहले गत जुलाई में बनकर तैयार होना था, लेकिन टनल आर- पार होने में अब भी करीब चार सौ मीटर की दूरी बाकी है। इस बीच 12 नवंबर को आए मलबे के बाद सुरंग का काम बुरी तरह प्रभावित हो गया है। टनल प्रॉजेक्ट की अनुमानित लागत 1383 करोड़ रुपए है।

आलम यह है कि अब सुरंग के अंदर करीब 55 मीटर मलबा जमा है, जिसे नीचे से साफ करने पर और मलबा आ रहा है। दूसरी तरफ सुरंग के ऊपर से अब तक 36 मीटर से अधिक वर्टिकल ड्रिल हो चुका है। इस कारण इस छेद का क्या किया जाना है, यह सवाल भी मुंह बाए खड़ा है। अब कहा जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के अंदर केंद्र सरकार एक उच्च स्तरीय दल को अध्ययन का भेज सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सभी निर्माणाधीन सुरंगों की समीक्षा की जाएगी। सभी में सुविधा के साथ ही सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जाएगा। जहां तक सिलक्यारा सुरंग का मामला है तो इस पर जांच के बाद ही निर्णय हो पाएगा। इस पर भारत सरकार को ही अंतिम निर्णय लेना है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .