Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

शिवराज के इन तीन बयानों से BJP हाई कमान भी हैरान!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
11/01/24
in राज्य, समाचार
शिवराज के इन तीन बयानों से BJP हाई कमान भी हैरान!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश में 15 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के तीन बयान कांग्रेस को बीजेपी पर तंज करने का मौका दे रहे हैं. इन तीन बयानों को लेकर शिवराज सिंह चौहान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कांग्रेस कह रही है कि कुर्सी जाने पर शिवराज का दर्द छलक रहा है, जबकि बीजेपी का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे. हालांकि, हाई कमान ने डॉक्टर मोहन यादव की ताजपोशी करते हुए बदलाव के जरिए सभी को अवसर देने की रणनीति पर काम किया. अभी डॉक्टर मोहन यादव को सीएम की कुर्सी संभाले एक महीना भी नहीं हुआ है और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तीन ऐसे बयान सामने आए हैं, जिन्हें लेकर कार्यकर्ताओं से लेकर हाई कमान तक हैरान है.

‘संगठन जो भी फैसला लेता है उसे सब मानते हैं’

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक बीजेपी में जो भी संगठन फैसला लेता है उसे कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेता तक सभी मानते हैं. वर्तमान में डॉक्टर मोहन यादव सरकार जनहित में कार्य कर रही है. लोकसभा की प्रदेश की सभी 29 सीट बीजेपी जीतने वाली है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कद भी पार्टी में छोटा नहीं हुआ है.

‘मांगने से मर जाना बेहतर’

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पहला बयान भोपाल में उस समय सामने आया था जब बीजेपी ने मुख्यमंत्री के रूप में डॉक्टर मोहन यादव का नाम सामने रख दिया था. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, “कुर्सी के लिए सब दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं, ऐसे में मैं कहना चाहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मर जाना अच्छा समझता हूं”.

‘राजतिलक के पहले जाना पड़ा वनवास’

शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में एक आम सभा के दौरान कहा कि राजतिलक के पहले कभी-कभी वनवास पर भी जाना पड़ता है. उन्होंने भगवान श्री राम का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके राजतिलक की तैयारी चल रही थी पर अचानक उन्हें वनवास पर जाना पड़ा. इसी प्रकार उन्होंने खुद की तुलना भी करते हुए कहा कि अब उन्हें कोई जिम्मेदारी मिल सकती है.

‘होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब…’

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जब वह मुख्यमंत्री थे तो उनके चरण कमल के समान थे, लेकिन जैसे ही कुर्सी चली गई, वैसे ही होर्डिंग से ऐसे फोटो गायब हो गए जैसे गधे के सिर से सींग.’ यह बयान भी उनका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ‘शिवराज जी, मैं इसीलिए मुख्यमंत्री कार्यकाल में होर्डिंग पर अपने फोटो नहीं लगवाता था.’

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .