मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचने के लिए भाजपा ने शुरू किया ‘शुक्रिया मोदी भाई जान’ अभियान

नई दिल्ली: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सोमवार से शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान प्रारंभ कर दिया। इस अभियान के तहत लखनऊ में पहली जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया। जनसभा में भाजपा ने मोदी सरकार में मुस्लिम समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी। इस दौरान मंच से ना दूरी है, ना खाई है, मोदी हमारा भाई है… के नारे भी लगे।

हर जिले में इस अभियान के तहत सभाएं होंगी। अभियान में केंद्र सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिनसे मुस्लिमों को खास लाभ हुआ है। लखनऊ में आयोजित जनसभा में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दानिश अली भी शामिल हुए और कहा कि मोदी सरकार सबके विकास के लिए कार्य कर रही है।

अभियान के तहत तीन तलाक के मामले पर मुस्लिम महिलाओं को जोड़ा जाएगा और बताया जाएगा कि उसका कितना लाभ उन्हें हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि इस अभियान में हम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुस्लिम हित में लिए गए बड़े फैसलों के बारे में जानकारी देंगे और योजनाओं पर बात करेंगे जिससे मुस्लिम समाज को खास लाभ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *