रेप केस में BJP विधायक को मिली 25 साल की कैद

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के दुद्धी सीट से बीजेपी विधायक राम दुलारे गौड़ पर रेप का आरोप था. इस मामले बीजेपी विधायक को दोषी पाया गया है. पूरी सुनवाई के बाद कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आरोपी विधायक को 25 साल कारावास की सजा दी है. इसके साथ ही विधायक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जुर्माने की रकम पीड़ित परिवार को दी जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का है, जहां एक नाबालिग से रेप के आरोप में बीजेपी विधायक राम दुलारे गोड़ को 25 साल की सजा सुनाई गई है. सोनभद्र के MP-MLA कोर्ट ने शुक्रवार को इस केस में फैसला सुनाया और आरोपी विधायक को दोषी करार दिया. 25 साल की कैद के साथ रामदुलारे पर 10 की जुर्माना भी लगाया गया है. आरोपी विधायक पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत सजा सुनाई गई. यह मामला साल 2014 का है जिस पर अब फैसला आया है.

पीड़िता की क्या है मांग?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना के एक साल बाद पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया. अब पीड़िता की मांग की उसकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए. रेप पीड़िता की शादी हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *