‘बीजेपी के गालीबाज मंत्री’, कांग्रेस ने फिर किया गाली वाला पुराना वीडियो पोस्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। इसी बीच छोटे से लेकर बड़े नेता प्रचार में लगे हैं। विरोधी एक दूसरे पर हमलावर हैं। ऑडियो से लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ नए और कुछ पुराने होते हैं। हाल ही में एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री के पुराने वीडियो को कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने फिर पोस्ट किया है। इसमें शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव अपशब्द कह रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस के महामंत्री सैयद जाफर ने तंज कसते हुए यादव को ‘गालीबाज मंत्री’ करार दिया है। कांग्रेस महामंत्री सैयद जाफर ने एक्स पर लिखा, ‘शिवराज सरकार के मंत्री खुलेआम गुंडागर्दी पर आमादा, गालीबाज मंत्री मोहन यादव।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इनके हाथ में उच्च शिक्षा विभाग है पर इन मंत्री महोदय की भाषा स्तर सुनने लायक नहीं है, जनता को खुलेआम गाली देते शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जो न हम बोल सकते हैं, न सुन सकते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *