Wednesday, August 19, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

टेल रेस टनल में लापता दो श्रमिकों के शव बरामद

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
18/08/26
in देहरादून
टेल रेस टनल में लापता दो श्रमिकों के शव बरामद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

तलाश एवं बचाव अभियान हुआ पूरा

ऋषिकेश। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान मंगलवार को पूरा हो गया। अभियान के दौरान शेष दोनों लापता श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए। हादसे के समय टनल में मुख्य कार्यदायी संस्था एचसीसी की ओर से तैनात 22 श्रमिक मौजूद थे। इनमें से 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में सात श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि तीन श्रमिक लापता थे। इसके बाद 15 अगस्त को एक लापता श्रमिक का शव बरामद किया गया था।

वहीं, मंगलवार 18 अगस्त को शेष दो लापता श्रमिकों के शव भी बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही हादसे के बाद चलाया जा रहा तलाश एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। निगम ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। घायल श्रमिकों के समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता भी सुनिश्चित की जा रही है।

कई एजेंसियों ने मिलकर चलाया अभियान

हादसे के तत्काल बाद शुरू किए गए राहत एवं बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, जिला प्रशासन, टीएचडीसीआईएल और एचसीसी की संयुक्त टीमों ने लगातार काम किया। टनल से पानी निकालने, मलबा हटाने और बचाव दलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी करते रहे। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर अभियान को आगे बढ़ाया। टीएचडीसीआईएल ने राहत एवं बचाव अभियान में जुटी सभी एजेंसियों, बचाव दलों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .