उत्तराखंड : प्रेमिका से मिलने प्रेमी आया था प्रेमी, विलन बन परिजनों ने दी ऐसी भयानक मौत

चमोली l नागनाथ पोखरी में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जिंदा जला दिया। खबर है कि प्रेमी की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और मामले की छानबीन हो रही है। पूरा मामला 6 अप्रैल का बताया जा रहा है। चमोली पोखरी के मेहड़ गांव का रहने वाला अमित थपलियाल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 6 अप्रैल को अमित थपलियाल हरिद्वार से अपनी प्रेमिका को मिलने पोखरी आया था।

अमित के पिता का कहना है कि लड़की के घरवालों ने उनके बेटे को आग लगाई दी। इसके बाद जांच से बचने के लिए लड़की पक्ष ने खुद ही अमित को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया और यहां से श्रीनगर बेस अस्पताल लिए रेफर किया। श्रीनगर बेस अस्पताल के डॉक्टरों ने भी अमित को देहरादून रेफर किया। आखिर में अमित को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां अमित ने 13 अप्रैल की रात दम तोड़ दिया।

अमित के पिता का कहना है कि 6 अप्रैल को लड़की पक्ष ने उन्हें 8 बजे शाम को खबर दी कि अमित ने खुद को आग लगाई है। 13 अप्रैल को मृत्यु के बाद लड़के के शोक और अंतिम संस्कार के कार्यों में वक्त लगने के कारण एफ आई आर दर्ज नहीं हो पाई। 30 अप्रैल को पटवारी चौकी में उनके द्वारा एफ आई आर दर्ज की गई। पीड़ित परिवार ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *