प्रेमिका से मिलने हर दिन उसके घर आता था प्रेमी, पिता ने जिंदा जला दिया

रीवा l जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला के पिता ने उसके आशिक को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया है। इसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर पीड़ित युवक का इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक हर दिन महिला से मिलने के लिए उसके घर आता था। इसी से नाराज होकर उसके पिता ने खौफनाक कदम उठाया है।

दरअसल, रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी को उसकी प्रेमिका के पिता ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां युवक की हालत गंभीर है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पिता ने कई बार युवक को घर आने से मना किया था। इसके बावजूद वह आता था।

महिला का घर चाकघाट थाना क्षेत्र में ही है। एएसपी शिव कुमार वर्मा की मानें तो महिला अपने पति को छोड़कर पिता के घर में रह रही थी। यहां पर एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग हुआ। इसकी वजह से प्रेमी उससे मिलने हर दिन घर आने लगा। इसी से नाराज पिता ने प्रेमी को केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की है। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तब मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *