पति की कोरोना से मौत के बाद देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, किया ऐसा घिनौना काम

कानपुर l यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां भाई की कोरोना से मौत होने के बाद छोटे भाई ने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला. सिर्फ रेप ही नहीं, आरोपी ने महिला की बेरहमी से पिटाई भी की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोरोना से पति की मौत के बाद देवर ने किया रेप
कानपुर. यूपी से अपराध का एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी अंदर तक सिहर उठेंगे. मामला कानपुर का है जहां एक महिला के पति की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई जिसके बाद देवर ने अपनी भाभी पर गंदी नजर रख ली और रिश्तों की सभी हदें पार करते हुए अपनी हवस का शिकार बना डाला. सिर्फ इतना ही नहीं, आरोपी देवर ने महिला की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई भी की.

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल्याणपुर निवासी एक विधवा महिला के साथ यह घिनौनी वारदात हुई. महिला ने बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2012 में हुई थी. कोरोना की दूसरी लहर में उसके पति की मौत हो गई. पति की तेहरवीं के बाद रिश्तेदारों ने देवर से शादी करने का दबाव डाला और कहा कि ऐसा करने से तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को घर मिल जाएगा.

जब पीड़िता ने शादी से इनकार करते हुए विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे डराया धमकाया और बुरी तरह मारपीट की. इसी सब में शामिल देवर ने हैवानियत दिखाते हुए पहले अपनी भाभी को पीटा और फिर उसके साथ रेप भी किया. पीड़िता ने 112 पर डायल कर पुलिस को बुलाया. पुलिस उसे कल्याणपुर थाने ले गई जहां से दरोगा उसे गुरुदेव चौकी ले आए.

पीड़िता ने बताया कि वहां दरोगा ने कहा कि विधवा औरत हो इसलिए बेहतर है देवर से शादी कर लो. जीवन ठीक रहेगा. पीड़िता का आरोप है कि दारोगा इस तरह की बात समझाकर रिपोर्ट नहीं लिखी. इसके बाद फिर जब वह घर गई तो ससुराल वालों ने फिर उसे बेरहमी से पीटा.

बाद में यह मामला महिला आयोग और फिर पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया. डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी ने केस में एफआईआर लिखाने का आदेश दिया. दूसरी ओर देवर के पुलिस ने बयान दर्ज किए. बयान में आरोपी देवर ने कहा कि पीड़िता और उसके भाई के बीच विवाद था. दोनों का एक बेटा है. भाई ने मरने से पहले उसके नाम घर का रजिस्टर्ड बैनामा किया था. साथ ही कहा था कि घर किसी कीमत पर मेरी पत्नी को न दिया जाए. बच्चा बड़ा हो जाए तो उसके नाम कर देना. देवर के बयान के बाद पुलिस मामले में जांच की जुटी हुई है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *