‘मेरा घर मत गिराओ…’ बुलडोजर पहुंचते ही थाने में सरेंडकर करने पहुंचा रेप का आरोपी

लखनऊ l उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुलडोजर की कार्रवाई के डर से रेप के आरोपी ने खुद ही सरेंडर कर दिया. रेप का आरोपी एक तख्ती लेकर पुलिस के पास थाने पहुंचा था, उसमें लिख रखा था कि ‘साहब मेरा घर मत गिराओ, मैं आत्मसमर्पण को तैयार हूं’.

इस आरोपी के घर पर पुलिस तीन दिन पहले बुलडोजर लेकर पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी को थाने में तीन दिन के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी थी. इसके बाद आरोपी ने थाने आकर सरेंडर कर दिया. रेप के मामले में आरोपी अंकित फरार चल रहा था. यह मामला जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र का है.

दरअसल उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का खौफ अपराधियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. पिछले महीने भी अंबेडकरनगर जिले में बुलडोजर के डर से गैंगरेप के आरोपियों ने खुद थाने पर आकर सरेंडर कर दिया था. गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस बुलडोजर भी साथ लेकर गई थी. गांव में पुलिस ने अनांउसमेंट कर चेतावनी दी था. इसके बाद आरोपियों के परिजनों ने आरोपियों से बात की. इसके कुछ घंटों बाद आरोपियों ने थाने में सरेंडकर कर दिया था.

अंबेडकरनगर जिले के थाना क्षेत्र जैतपुर में नाबालिग लड़की के साथ 6 युवकों ने 29 मार्च को गैंगरेप कर दिया था. आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था. पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी. इसके बाद पीड़िता के पिता ने 6 नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की थी.

इसके बाद जैतपुर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, बाकी 5 आरोपी फरार थे. गैंगरेप के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सभी आरोपी अपने घर पर हैं. उन्होंने घर के आगे बैरीकेडिंग कर रखी है. इस पर पुलिस बुलडोजर लेकर गांव पहुंची थी और अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *