रेलवे में निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

नई दिल्ली l साउथ ईस्टर्न रेलवे गुड्स गार्ड के पदों पर भर्ती कर रहा है. रेलवे यह भर्ती जनरल डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जामिनेशन के जरिए कर रहा है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्त पदों की कुल संख्या 520 है. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2021 है.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 277, एससी वर्ग के कैंडिडेट के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 126, एसटी कैंडिडेट के लिए 30, ओबीसी कैंडिडेट के लिए 87 पद आरक्षित हैं. इन पदों पर चयनित कैंडिडेट को 7th CPC के अनुसार, वेतनमान दिया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपये सैलरी दी जाएगी.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है. एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु सीमा 47 वर्ष एवं ओबीसी कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2022 से की जाएगी. शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

गुड्स गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ser.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2021 है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *