SBI में निकली इन पदों के लिए बंपर वेकेंसी… ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली l बैंकिंग सेक्टर में जॉब के इच्छुक युवा कृपया ध्यान दें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। अगर आपने किसी भी विषय से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, तो आपके पास भी भारतीय स्टेट बैंक में जॉब हासिल करने का शानदार मौका है। भर्ती संबंधी हर डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। सबसे पहले आपको ये बताते हैं कि भर्ती के माध्यम से कितने पद भरे जाने हैं। एसबीआई अप्रेंटिसशिप भर्ती 2021 के नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 6100 पदों पर भर्ती होनी है। अप्रेंटिसशिप भर्ती देश के लगभग सभी राज्यों और विभिन्न भाषाओं के लिए है। शैक्षिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएशन मांगी गई है। एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हो चुकी है। अप्रेंटिस के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। इसका आयोजन अगस्त में होगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किस राज्य में कितने पदों पर भर्ती होनी है, ये भी बताते हैं।

गुजरात में 800, आंध्र प्रदेश में 100, कर्नाटक में 200, मध्य प्रदेश में 75, छत्तीसगढ़ में 75, पश्चिम बंगाल में 715, सिक्किम में 25, अंडमान निकोबार में 10 और हिमाचल प्रदेश में 200 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तराखंड में 125 पद भरे जाने हैं। चंडीगढ़ में 25, जम्मू-कश्मीर में 100, लद्दाख में 10, हरियाणा में 150, पंजाब में 365, तमिलनाडु में 90, पांडिचेरी में 10, तेलंगाना में 125, राजस्थान में 650, केरल में 75, उत्तर प्रदेश में 875, महाराष्ट्र में 375, गोवा में 50, अरुणाचल प्रदेश में 20, असम में 250, मणिपुर में 20, मेघालय में 50, मिजोरम में 20, नागालैंड में 20, त्रिपुरा में 20, बिहार में 50 और झारखंड में 25 पदों के लिए भर्ती होगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के टेस्ट के आधार पर होगा। मानदेय के तौर पर 15000 रुपये मिलेंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल एक घंटे का समय मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers, https://www.sbi.co.in/ career या नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल की वेबसाइट https://apprenticeshipindia.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *